Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में 38 करोड़ रुपये से बनेगा...

खुर्जा: सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में 38 करोड़ रुपये से बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगा। इस पर शासन से 38 करोड़ रुपए की बजट मंजूरी दे दी हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिसके बाद अस्पताल में गंभीर मरीज व घायलों को उपचार मिल सकेगा।
आपको बता दे कि अस्पताल में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी, एक्सरे जांच, 20 से अधिक जांच होने वाली पैथोलॉजी लैब और 70 बेड के वातानुकूलित वार्ड उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले में केवल खुर्जा के जटिया अस्पताल में ही निशुल्क सीटी स्कैन जांच सुविधा और 100 बेडयुक्त पोर्टेबल कोविड यूनिट है लेकिन आईसीयू या सीसीयू नहीं होने पर गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि जटिया राजकीय चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय के जीर्णोद्धार व स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए समय-समय पर शासन में मांग की जा रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की गई थी और अस्पताल में सीसीयू बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें शासन की ओर से 38 करोड़ रुपये की बजट मंजूरी दी है। विधायक ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे से मुलाकात की और सीसीयू बनने व उसकी सुविधाओं पर चर्चा की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments