बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर तेज आंधी के दौरान शुक्रवार को हाईवे किनारे लगा दिशा-सूचक शाइन बोर्ड और उसका पोल तेज हवाओं के दबाव में उखड़कर नीचे गिर गया। अचानक पोल गिरते देख मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आंधी आने से पोल और शाइन बोर्ड सीधे एक ब्रेड-पकौड़ा विक्रेता के ठेले पर जा गिरा। कुछ सेकंड का फर्क होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि विक्रेता समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि ठेले को नुकसान पहुंचा है।
आंधी बनी आफत: हाईवे पर लगा शाइन बोर्ड उखड़कर ठेले पर गिरा, बाल-बाल बची विक्रेता की जान
RELATED ARTICLES



