बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव न्यू जंक्शन दोस्तपुर के पास मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रमेश उर्फ कालू जनपद बरेली के भमोरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले दो-तीन सालों से खुर्जा जंक्शन इलाके में ही रहकर मजदूरी व अन्य काम करता था। 10-15 दिन पहले रमेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था और अत्यधिक शराब का सेवन भी करने लगा था।
चौकी प्रभारी अंकुश चौधरी का कहना है कि प्रथम दृश्यता शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। आशंका है कि अत्यधिक शराब के सेवन से रमेश की मौत हुई है। परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



