बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल करियर सेंटर की ओर से युवाओं के लिए बुलंदशहर जिले के खुर्जा में 20 जुलाई को रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह मेला श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र नगला शेखू खुर्जा में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in और भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन के किसी को भी रोजगार मेले में शामिल नहीं किया जाएगा।
खुर्जा: कल 11 बजे लगेगा रोजगार मेला
RELATED ARTICLES


