बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव से सीकरी निवासी अनुज राणा का उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद पर चयन होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनुज की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अनुज राणा ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा स्वामी सत्यानंद सरस्वती विद्या मंदिर खानपुर से प्राप्त की। मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुज की सफलता से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है।
बुलंदशहर: दरोगा बने अनुज राणा, गांव व परिवार में खुशी की लहर
RELATED ARTICLES


