बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि के बोनट पर शस्त्र रखा हुआ है। गाड़ी के पास खड़ा एक युवक बोतल में पानी लेकर अपना मुंह धोता दिख रहा है। वीडियो देख लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस वीडियो जांच कर रही है।
आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा शख्स पूर्व AIMIM प्रत्याशी दिलशाद कुरैशी उर्फ “हड्डी” है जिसने यह रील बनाई हैं। वीडियो में हथियार को कार के बोनट पर रखकर दिखाया गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दिलशाद कुरैशी सदर विधानसभा सीट से AIMIM के प्रत्याशी रह चुके हैं। वायरल वीडियो में उनका यह अंदाज कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है और लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्जा नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
खुर्जा: पूर्व AIMIM प्रत्याशी ने हाईवे पर किया शस्त्र का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES


