बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के नव दुर्गा चौकीt क्षेत्र स्थित एक कटआउट गोदाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर दो लोग झूलस गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि नव दुर्गा चौकी क्षेत्र स्थित एक कटआउट गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के दौरान गोदाम में रखे सामान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में दो लोगों के झुलसने की भी सूचना है, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना खुर्जा नगर क्षेत्रांतर्गत नव दुर्गा चौकी इलाके में गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गोदाम में किसी प्रकार का केमिकल नहीं रखा था। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
खुर्जा: कटआउट गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोग झूलसे
RELATED ARTICLES



