बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर पुलिस का कहना है कि मोहल्ला खीरखानी में दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर घटना में संलिप्त तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES



