Sunday, November 15, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड से...

खुर्जा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले ओलंपियन अरविंद सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर एक बार फिर जिले का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। भारतीय रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इस उपलब्धि से खुर्जा सहित पूरे बुलंदशहर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
अरविंद सिंह का सफर संघर्षों से भरा रहा है। कभी मेहनत-मजदूरी से परिवार का सहारा बनने वाले अरविंद ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद खेल के प्रति अपना जुनून कम नहीं होने दिया। लगातार मेहनत और कड़े अभ्यास के दम पर उन्होंने रोइंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा एशियन गेम्स में भी अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया। अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद अरविंद सिंह की उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। अरविंद सिंह की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments