बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन साल पहले आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। अब आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि युवती का कहना है कि आरोपी अब उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने परिचित हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करने का प्रयास किया। युवती ने आरोपी के कई हिस्ट्रीशीटरों से संबंध होने भी बताया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी से अपनी और परिवार की जान-माल को खतरा बताया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
खुर्जा: महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने व जबरन निकाह करने का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES


