बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कृषि विभाग के चार टीम उर्वरक की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार को मैदान में उतरी और जिले की सातों तहसीलों में टीमों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने 44 प्रतिष्ठानों से उर्वरक के 21 नमूने जांच के लिए भेजें। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने, अमानक, नकली और मिलावटी उर्वरकों के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न थोक व खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता परीक्षण के लिए उर्वरकों के नमुने विधिवत ग्रहण कर अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग ने 44 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 21 नमूने जांच को भेजें
RELATED ARTICLES


