बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर ऊंचागांव ब्लॉक के महुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्र के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे पंखे से लटकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि स्थानीय युवक ने शिक्षक का वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में होना बताया जा रहा है। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में एक छात्र के साथ गंभीर हरकत करते हुए उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया. वीडियो सामने आने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
बुलंदशहर: शराब के नशे में शिक्षक द्वारा छात्र को पंखे से लटकाने का आरोप, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


