Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरखेल-खेल में बच्ची ने निगला सिक्का

खेल-खेल में बच्ची ने निगला सिक्का


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव बलका में एक सात वर्षीय बच्ची द्वारा खेल-खेल में सिक्का निकालने का मामला सामने आया है जिसके बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्ची का हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है। जब हरीश की सात वर्षीय बच्ची घर में खेल रही थी। बच्ची ने खेलते-खेलते सिक्का निगल लिया। इसके बाद परिजन काफी घबरा गए और बच्ची को लखावटी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची का एक्स-रे किया और आगे के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक का कहना है कि सिक्का बच्ची के गले के अंतिम हिस्से में अटका हुआ है। मेडिकल कॉलेज में भी सिक्का नहीं निकाला गया और बच्ची को हायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments