Wednesday, June 17, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबर11 हजार लाइन की चपेट में आने से बंदर झुलसा

11 हजार लाइन की चपेट में आने से बंदर झुलसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के अनाज मंडी के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन के चपेट में आने से एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। गौ सेवकों ने पशु चिकित्सा विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद बंदर का इलाज किया गया।
आपको बता दें कि अनाज मंडी के पास स्थित 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से एक बंदर झुलस गया और करंट लगने से बंदर लहूलुहान होकर नीचे आ गिरा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बंदर की हालत को देखा। बंदर के करंट लगने के बाद पुलिस विभाग, बिजली विभाग और पशुपालन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद तीनों विभाग सक्रिय हो गए और घटनास्थल पर पहुंचे। बिजली विभाग ने तुरंत लाइन को बंद किया और पशु विभाग ने बंदर का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। वन विभाग की देखरेख में बंदर को आगे का इलाज और स्वास्थ्य लाभ जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments