बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): शिवरात्रि के अवसर पर जिलाधिकारी ने 10 और 11 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने की आदेश दिए हैं। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। इसमें तकनीकी व गैर-तकनीकी संस्थान, साथ ही उच्च शिक्षण संस्थान जैसे डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


