बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव भीकमपुर की एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद महिला को उपचार के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
आपको बता दें कि गांव अख्तियारपुर के रहने वाले महावीर सिंह की पुत्री लोकेश की शादी करीब छह साल पहले भीकमपुर निवासी जुगनू सिंह के पुत्र जयप्रकाश उर्फ जेपी गुर्जर के साथ हुई थी। 23 सिंतबर को लोकेश को औरंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। इसके बाद परिजन विवाहिता को नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए। वहां शुक्रवार को इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, देवर और जेठ पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



