बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में कबड्डी खेलने को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक पर गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा।
आपको बता दें कि दक्ष शर्मा का कबड्डी को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद हमलावर गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही दक्ष वहां पहुंचा, आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष की ओर से परिजनों पर भी पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दक्ष की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



