Tuesday, April 21, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरसंदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मचा हड़कंप

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव मांकड़ी में सोमवार दोपहर 27 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
आपको बता दें कि मृतका की पहचान गांव निवासी राखी (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राखी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि कई लोग मामले में हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments