बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धपुर पापड़ी नगला निवासी शिशुपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कामनी को गांव कलापुरा, जिला अलीगढ़ निवासी सतेंद्र 14 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस की शरण ली। थाना छतारी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सतेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



