Tuesday, October 13, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनरौरा की रामलीला में मिशन शक्ति की पाठशाला, महिलाओं को सुरक्षा के...

नरौरा की रामलीला में मिशन शक्ति की पाठशाला, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बुलंदशहर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना खानपुर की मिशन शक्ति केंद्र टीम ने नरौरा की रामलीला में पहुंचकर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, उत्पीड़न या असुरक्षा की परिस्थिति में घबराने के बजाय पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त करें। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में सामने आकर शिकायत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments