बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी में कॉस्मेटिक की दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है।
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, गुलावठी के टंकी स्टैंड निवासी निखिल कुमार की पत्नी की टंकी के पास कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी दुकान में घुसा और वहां रखा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
कॉस्मेटिक की दुकान से मोबाइल चोरी
RELATED ARTICLES


