Friday, June 19, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरदुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी मोबिन गिरफ्तार, भेजा जेल

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी मोबिन गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में दुष्कर्म और धन उगाही के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव कोराली निवासी मोबिन पुत्र मीनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा उसे धमकाकर धन ऐंठने का मामला दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments