बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी में बुधवार की रात चोरों ने एक कन्फेक्शनरी की दुकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर दुकान के शटर का कुछ हिस्सा उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए और 50 हजार रूपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दुकान का सामने का हिस्सा और ताला टूटा देख लोगों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से दुकान संचालक को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकान संचालक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है गांव नत्थूगढ़ी में सिकंदराबाद रोड पर सूबे सिंह की कन्फेक्शनरी की दुकान है। दुकान संचालक सूबे सिंह रोजाना की तरह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर दुकान पर पहुंचे और दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया जिनकी कीमत करीब 50 हजार रूपए बताई जा रही है। जब दुकान संचालक सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर का कुछ हिस्सा उखड़ा हुआ था और ताले टूटे हुए थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
गुलावठी: कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
RELATED ARTICLES



