बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कस्बा पहासू के अलीगढ़ चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब 10 महीनों से खराब पड़े हैं। लंबे समय से बंद पड़े इन कैमरों को अब तक ठीक नहीं कराया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को घटनाओं के खुलासे में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद खराब कैमरों को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। हैरानी की बात यह है कि सावन और कांवड़ यात्रा जैसे संवेदनशील समय में भी इन सरकारी कैमरों को चालू नहीं कराया गया। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
पहासू पुलिस की लापरवाही आई सामने, दस महीने से बंद पड़े सरकारी CCTV कैमरे
RELATED ARTICLES


