बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्वार्सी में रुपयों के लेनदेन को लेकर भतीजे ने अपने 50 वर्षीय चाचा बृजमोहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। आरोपी भतीजे ने खुद ही 112 पर कॉल कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गुरुवार को थाना खुर्जा नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कृष्णकांत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने खुद ही अपने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी भतीजे कृष्णकांत का कहना है कि उनके मृतक चाचा बृजमोहन ने 55 लाख रूपए उधार लिए थे और वह इस उधारी को वापस नहीं कर रहा थे। कई बार कहने के बाद भी वह रुपए वापस नहीं कर रहा थे जिस कारण भतीजे कृष्णकांत ने इनके खेत पर अपनी फसल जोत ली थी और आज यानी गुरुवार को जब चाचा-भतीजे खेत में फसल जोतने के लिए आए तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसमें भतीजे द्वारा अपने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी भतीजे कृष्णकांत को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से असलहा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीं 50 वर्षीय बृजमोहन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उधार के 55 लाख रूपए वापस ना करने भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
RELATED ARTICLES



