Thursday, June 18, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकार ने स्कूटी सवार मीटर रीडर को रौंदा, संविदाकर्मी की दर्दनाक मौत

कार ने स्कूटी सवार मीटर रीडर को रौंदा, संविदाकर्मी की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी मीटर रीडर की मौत हो गई। कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आरिफ मलिक के रूप में हुई है, जो बिलसुरी बिजलीघर में संविदा पर मीटर रीडर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि आरिफ मलिक ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से बिलसुरी बिजलीघर से सिकंदराबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान NH-34 पर बिलसुरी के पास एक कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ मलिक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सिकंदराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments