बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सबलपुर में पुरानी रेंजिश के चलते रविवार की देर शाम बाइक की साइड लगने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि रविवार की देर शाम बाइक की साइड लगने से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई। जानकारी के अनुसार, नौशाद पक्ष के गांव के ही दूसरे पक्ष आबिद से पुरानी रंजिश है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक वासुदेव सिंह की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से नौशाद, अरबाज, शाहबाद, आबिद, इकराम, सुहेल और रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाइक की साइड लगने पर पुरानी रंजिश हुई ताज़ा, एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज सात गिरफ्तार
RELATED ARTICLES