Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयुवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में...

युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में किसी बात को लेकर एक 21 वर्षीय युवती ने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया गया।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे युवती ने किसी बात को लेकर घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल युवती की हालत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments