बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में पत्नी व पिता की हुई दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बेटे मुबीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी मुबीन को शक था कि उसकी पत्नी सना व पिता रियाजुद्दीन के बीच अवैध संबंध थे जिसके बात आरोपी मुबीन ने इस वारदात को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसमें जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी। ससुर-बहू के बीच बढ़ती नजदीकी के चलते घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज और चैट से हो रही है। पुलिस ने दावा किया है कि निकाह के सात महीने बाद ही पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में दरार आ गई थी।
मुबीन का मां का कहना हैं कि सना को महंगे कपड़े व गहनों का शौक था। मुबीन इन सब बातों का विरोध करता था। इसके चलते निकाह के बाद से ही सना और मुबीन के बीच दूरी शुरू हो गई थी। रियाजुद्दीन सना के लिए नए-नए कपड़े, गहने व उपहार लाने लगा। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता गहराता गया। शुरुआत में जब मामला सामने आया था तो किस्वर ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। किस्वर ने रियाजुद्दीन से कहा था कि यदि तुमको सना के साथ रहना है तो बाहर जाना होगा। इस बात पर रियाजुद्दीन ने मकान अपने नाम बताकर सभी को घर से बाहर निकालने की चेतावनी दी। अपनी 16 वर्षीय बेटी व दो बेटों के साथ बाहर निकलने का डर किस्वर को सताने लगा था। उसके बाद उसने विरोध नहीं किया और चुपचाप सब सहती रही।
पिता के मातम में नहीं आया छोटा बेटा रिहान
मुबीन का छोटा भाई रिहान नोएडा में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वह साथ में नौकरी भी कर रहा है। रिहान इतनी बड़ी घटना के बाद भी गांव अपने पिता रियाजुद्दीन के मातम में नहीं पहुंचा।
सना के पिता खलील अहमद की तहरीर पर मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पत्नी-पिता के दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी मुबीन को पुलिस ने भेजा जेल
RELATED ARTICLES



