Wednesday, September 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरशिव मंदिर में चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई, खेत से बरामद...

शिव मंदिर में चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई, खेत से बरामद हुआ चोरी का सामान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के जवा गांव स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मंदिर से चोरी हुआ इन्वर्टर, बैटरी और करीब 21 किलो वजनी घंटा मंदिर के पीछे नेकपुर जाने वाले रास्ते के पास ईख के खेत से मिला है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच मंदिर को निशाना बनाया। सुबह जब ग्रामीणों को मंदिर में चोरी की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर नाराजगी जताई गई। जवा गांव निवासी समाजसेवी नरेंद्र कुमार उर्फ टेका ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। मंदिर के पुजारी गजेंद्र के मुताबिक, चोर इन्वर्टर, बैटरी और मंदिर में लगा करीब 21 किलो वजन का घंटा चोरी कर ले गए थे।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने पुलिस टीम गठित कर चोरी के सामान की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने पूरे दिन आसपास के इलाके में छानबीन की। शाम के समय मंदिर के पीछे नेकपुर वाले रास्ते के पास ईख के खेत से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। चोरी का सामान बरामद होने पर ग्रामीणों ने जहांगीरपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों ने पुलिस को तलाश के दौरान सहयोग भी दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments