बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी में इंडेन गैस एजेंसी की लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी बिना वाल (वाल्व) लगे सिलेंडरों की घर-घर डिलीवरी कर रहे थे। बिना वाल के सिलेंडर से गैस लीकेज का खतरा बना रहता है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
आपको बता दें कि भाजपा के हैप्पी वर्मा ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास मौजूद कई सिलेंडर बिना वाल लगे पाए गए। मामले की जानकारी तत्काल गैस एजेंसी को दी गई। सूचना मिलने के बाद एजेंसी का कर्मचारी मौके पर पहुंचा और बिना वाल लगे गैस सिलेंडरों में वाल लगाए गए। इस दौरान सामने आई लापरवाही को लेकर लोगों में भी नाराजगी दिखाई दी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बिना वाल लगे सिलेंडर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच जाते और उनसे गैस का रिसाव होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते मामला सामने आ गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना वाल लगे सिलेंडरों को डिलीवरी के लिए बाहर कैसे भेजा गया और इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
गुलावठी: गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही, बिना वाल लगे सिलेंडर की घर-घर हो रही लापरवाही
RELATED ARTICLES


