बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा एक जिलाबदर अपराधी अंशुल को नहर पटरी पुल ग्राम मडोना से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशुल शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा 06 मार्च 2026 को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशुल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम ढकौली थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
जिलाबदर अपराधी को पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



