बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना में नामकरण समारोह के दौरान पुराने रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित राजपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई के घर नामकरण का कार्यक्रम चल रहा था तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित पक्ष के राहुल, राजपाल और अंकुर घायल हो गए। अंकुर के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
नामकरण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट
RELATED ARTICLES



