बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र में एक स्कूल शिक्षक के साथ छह अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है।
आपको बता दें कि पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अमित राठी खेड़ी स्थित न्यू होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक है। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय दो बाइक पर सवार छह अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले शिक्षक के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट के दौरान शिक्षक मौके पर ही अचेत अवस्था में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
छह अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक को पीटा, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


