Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरचारु कश्यप की सलामती के लिए मस्जिदों में उठे दुआ के हाथ,...

चारु कश्यप की सलामती के लिए मस्जिदों में उठे दुआ के हाथ, 60 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नाले में बह गई मासूम चारु कश्यप की सकुशल बरामदगी की दुआ अब हर धर्म के लोग कर रहे हैं। गुरुवार को शहर की एक मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने चारु की सलामती के लिए विशेष दुआ मांगी और उसके सुरक्षित मिलने की कामना की।
गौरतलब है कि चारु कश्यप स्कूल से घर लौटते समय बारिश के दौरान नाले में बह गई थी। घटना को 60 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और राहत-बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। वहीं, चारु की सलामती के लिए पूरे जिले में लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments