बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर में गंगा किनारे बालू (रेता) लेने जा रहे 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि डिबाई तहसील के गांव कर्णवास निवासी 60 वर्षीय मुन्ना पुत्र हाकिम रोज की तरह गुरुवार की शाम को भी गांव उदयपुर स्थित गंगा तट पर बैलगाड़ी लेकर बालू लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक बैलगाड़ी से नियंत्रण बिगड़ने पर वह गहरे गड्ढे में जा गिरी और मुन्ना बैलगाड़ी के नीचे दब गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर जय किशोर गौतम ने बताया कि सूचना मिली की बैलगाड़ी के नीचे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गंगा किनारे से बालू लेने जा रहे बुजुर्ग की बैलगाड़ी के नीचे दबने से मौत
RELATED ARTICLES


