बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील के ककोड़ इलाके में नगला बांजरपुर रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वीडियो में युवक एक छोटी सी लकड़ी से सड़क को उखड़ता हुआ दिख रहा है। इसके बाद से ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आपको बता दें कि हसनपुर रजवाहे के बराबर में करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। यह रोड जेवर-सिकंदराबाद स्टेट हाईवे को जोड़ता है। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले से विधायक को अवगत कराया तो विधायक प्रदीप चौधरी ने तत्काल ही मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल
0
117
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


