बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता पकड़ा गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद के जैन इंटर कॉलेज में चल रही पुलिस परीक्षा की पहली पाली में सूचना मिली कि एक फर्जी अभ्यर्थी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर तत्काल केंद्रीय व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दस्तावेजों के सत्यापन, केवाईसी सत्यापन और बायोमेट्रिक कराया गया। जांच में खुलासा हुआ कि वह परीक्षा देने वाला वास्तविक अभ्यर्थी नहीं है। पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि वह जनपद एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव जटोली का रहने वाला अजीत कुमार है। वह अभ्यर्थी अनिल कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ओएमआर शीट की प्रति सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
परिक्षा देने पहुंचे फर्जी अभ्यर्थी समेत दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



