बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए कुल 29,621/- रुपये आवेदक अक्ष्य त्यागी के बैंक खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
आपको बता दें कि 03 मार्च 2026 को आवेदक अक्षय त्यागी पुत्र विरेन्द्र त्यागी निवासी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैक से कुल 29,621/- रुपये की साइबर धोखाधडी होने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
पुलिस ने धोखाधडी के 29,621/- रूपए पीड़ित के कराए वापस
RELATED ARTICLES



