बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी जिले निवासी एक युवक से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालवासी अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। बुधवार को विवाहिता सायबा के पति ने मायके पक्ष को उसकी मौत की सूचना दी।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी का कहना है कि शमशाद निवासी तोलपुर सिंभावली जनपद हापुड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी निवासी बीबीनगर की शादी 1 साल 3 महीने पहले जनपद हापुड़ निवासी एक ही युवक से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और उनकी भतीजी को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार को ससुरालीजनों ने सायबा के मौत की सूचना परिजनों को दी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
RELATED ARTICLES


