बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हरिद्वार से गंगा जल लेने गए बुलंदशहर जिले के गांव ढाकर निवासी आकाश की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम आकाश का शव गांव लाया गया। शव देख परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे।
आपको बता दें कि गांव ढाकर निवासी आकाश अपने बड़े भाई सुरेंद्र के साथ 7 अगस्त को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के बाद 9 अगस्त को कावड़ उठाने की तैयारी थी। कावड़ उठाने से पहले सुरेंद्र, सीटू, बबलू और रवि गंगा में स्नान करने गए। इस दौरान सुरेंद्र और अंकित सामान की देखरेख कर रहे थे। उनके लौटने के बाद आकाश और अंकित स्नान करने के लिए गंगा में उतरे। कुछ देर बाद अंकित ने वापस आकर बताया कि आकाश डूब गया है जिसके बाद सुरेंद्र ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। 200 मीटर दूर आकाश मिला। सुरेंद्र ने आकाश को गंगा से बाहर निकाला और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश अपने बड़े भाई सुरेंद्र के साथ मकान में टाइल्स लगाने का काम करता था। आकाश अपने पीछे अपनी पत्नी बिजली, सात वर्षीय बिकांश और चार वर्षीय बेटी जानवी को छोड़ गए।
हरिद्वार गंगाजल लेने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत
RELATED ARTICLES


