बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, सड़क एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को तुरंत निपटाया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
स्याना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
RELATED ARTICLES


