बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम दीपक कुमार पाल ने की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष इधर-उधर ना फैंके जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध या माहौल खराब करने वाली गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। इस दौरान सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप दीक्षित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसडीएम: खुले में ना करें कुर्बानी
RELATED ARTICLES



