Wednesday, May 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरअज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को मारी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव भईपुर सनेता में बुधवार की सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक महेश राघव पुत्र राजकुमार सिंह थाना शिकारपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वह खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव भईपुर सनेता में अपनी बहन के यहां रहता था। युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments