Saturday, November 7, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: खेत में बेहोश मिली महिला की एक सप्ताह बाद मौत

छतारी: खेत में बेहोश मिली महिला की एक सप्ताह बाद मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के चौढेरा गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिली 34 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान वीकुपुर गांव निवासी पिंकी देवी, पत्नी बिन्नामई के रूप में हुई है। बताया गया कि 31 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला वनैर शरीफ वाले चकरोट के पास खेत में बेहोश पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के अनुसार, पिंकी देवी लंबे समय से दिमागी बीमारी से परेशान थीं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments