Wednesday, May 27, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: 10.42 करोड़ की लागत से भव्य ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण को...

सिकंदराबाद: 10.42 करोड़ की लागत से भव्य ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण को शासन ने दी हरी झंडी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों के बाद गांव बिलसुरी में 10.42 करोड़ की लागत से भव्य ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किश्त के रूप में 5.21 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
आपको बता दें कि भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 9 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सिकंदराबाद में स्टेडियम बनवाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि पश्चिमी यूपी की सिकंदराबाद विधानसभा से अनेकों खेल प्रतिभाएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। महिला क्रिकेट विश्वकप में बुलंदशहर की पार्शवी चोपड़ा एवं कुश्ती में अनुष्का पंडित ने देश का मान बढ़ाया है। यहां के युवा भारतीय सेना में भी बड़ी संख्या में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन खिलाड़ियों और सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम हेतु भूमि भी रिक्त है। विधायक के पत्र के बाद युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया तेज की और डीएम बुलंदशहर को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा। इसके बाद शासन के संयुक्त सचिव रमेश चन्द्र तिवारी ने कुल 1042.06 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। शासन ने गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि लागत न बढ़े। स्टेडियम को भारत सरकार की Harmonized Guidelines 2021 के तहत दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं का सपना था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री गिरीश यादव का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही बिलसुरी की धरती से देश को नए खिलाड़ी और सैनिक मिलेंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments