बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर की पुलिस ने दोस्त बनकर एक लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आदित्य चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी ग्राम रनाइच थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन मे जनपद बुलन्दशहर मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना शिकारपुर पुलिस को एनसीआरपी (NCRP) के प्रतिबिम्ब (PRATIBIMB) पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के आधार पर आरोपी के मोबाइल नंबर के विरुद्ध शिकायत पायी गयी है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा पीडित का दोस्त बनकर मोबाइल नंबर व उससे लिंक खाते के माध्यम से कुल 01 लाख रु की साइबर ठगी की गयी है। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना शिकारपुर पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 318 (4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दोस्त बनकर 01 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


