बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस द्वारा कुल 11,996/- रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस करायी। 06 अगस्त 2026 को आवेदक अदनान अहमद निवासी मौहल्ला काजीवाड़ा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना सिकंदराबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाते से कुल 11,996/- रुपये की धनराशि की ठगी कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23108250130689 पंजीकृत की गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राबाद साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए 11,996/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना सिकंदराबाद पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सिकंदराबाद: ठगी के 11,996 रूपए पीड़ित के कराए वापस
RELATED ARTICLES


