Monday, October 12, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरसोनू की हत्या करने वाला आरोपी गया जेल

सोनू की हत्या करने वाला आरोपी गया जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने सोनू की हत्या में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव बाद थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। 26 सितम्बर 2026 को एक ही गांव के पूर्व से परिचित दो पक्षो में विवाद हो गया था जिसमे एक पक्ष द्वारा सोनू के पेट मे टूटा हुआ छाता मारकर घायल कर दिया था जिससे सोनू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई भूपेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर थाना अहमदगढ मुअसं – 332/26 धारा 352/115(2)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। वहीं थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त दीपक कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments