Thursday, August 20, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकदाचार व अनुशासनहीनता पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत तीन...

कदाचार व अनुशासनहीनता पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र की चौकी जोखाबाद पर तैनात चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चौकी जोखाबाद पर नियुक्त उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शीलेन्द्र कुमार और आरक्षी अखिलेश कुमार के खिलाफ कदाचार एवं अनुशासनहीनता के आरोपों में यह कार्रवाई की है। तीनों पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग की ओर से मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही, कदाचार अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments